CFD अत्यधिक उच्च जोखिम वाले उत्पाद हैं। केवल तभी ट्रेड करें जब आप जोखिमों और हमारे जोखिम प्रकटीकरण को पूरी तरह समझते हों।

CFD (Contract for Difference) एक फाइनेंसियल प्रोडक्ट है जो आपको बाजार में भविष्य में होने वाले बदलावों पर अनुमान लगाने की अनुमति देता है. कमोडिटीज बाजार के लिए सभी प्रकार के CFDs उपलब्ध हैं. आप गोल्ड जैसी किसी वस्तु के वर्त्तमान मूल्य पर CFD ले सकते हैं, जो वर्तमान में जारी मूल्य है, या आप गोल्ड के फ्यूचर मूल्य के आधार पर CFD का ट्रेड करना चुन सकते हैं. आमतौर पर, कॉन्ट्रैक्ट के स्टैण्डर्ड साइज़ होते हैं जैसे 10 ounces या 100 ounces गोल्ड, और स्टैण्डर्ड साइज़ के 1/10 के लिए मिनी कॉन्ट्रैक्ट भी होते हैं. CFD निवेशक कभी भी खुद कमोडिटी की ओनरशिप नहीं लेते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस प्रकार का CFD लेते हैं, या कॉन्ट्रैक्ट का साइज़ क्या है, आपका रिटर्न आपके चुने हुए कमोडिटी के मूल्य में बदलाव पर निर्भर करेगा. और, सभी CFDs की तरह, आप मार्जिन पर ट्रेड कर सकते हैं, जो मूल्य का कम से कम 3% हो सकता है. यदि आप 1:10 लीवरेज पर ट्रेड करते हैं, तो आपको एसेट मूल्य का केवल 10% निवेश करना होगा. आम तौर पर आपसे CFD होल्ड करने पर हर दिन के लिए ओवरनाइट इंटरेस्ट लिया जाएगा जैसे कि आपने पूरी क्वांटिटी खरीदने के लिए ब्रोकर से पैसे उधार लिए हों.